logo

पटना में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत, खूब चले लाठी-डंडे

bihar_apraynA.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार की राजनीति ने आज एक आक्रामक रूप ले लिया। पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भारतीय जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और दोनों गुटों के बीच जमकर लाठी चली और पथराव भी हुआ. इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन पर पथराव किया। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ करने की कोशिश और पत्थरबाजी का आरोप लगाया है।
गौरतलब है कि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठी। 
यह विवाद बीते दिन सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली चौक पर कांग्रेस से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ था, जहां मंच से रिजवी उर्फ राजा ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था। इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया और विरोध शुरू हो गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आज रिजवी उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पटना में हुई हिंसा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


 

Tags - latest bihar news bihar news Updates latest bihar news bihar updates News bihar news updates Congress vs BJp in Bihar Bihar Congress vs BJP Congress vs BJP news BJP vs Congress news latest BJP vs Congress in Bihar latest Bihar news bihar latest