द फॉलोअप डेस्क
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की मुश्किलें बढ़ने वाली है। उनके खिलाफ छपरा कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। 2019 के चेक बाउंस मामले में खेसारी लाल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। इस खबर के बाद कहा जा रहै है कि खेसारी लाल की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। मृत्युंजय नाथ पांडे ने रसूलपुर थाने में खेसारी लाल और उनकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

क्या है मामला
मामला साल 2019 से जुड़ा है। इसे लेकर मृत्युंजय नाथ पांडे ने बताया कि खेसारी लाल ने अपनी पत्नी चंदा देवी के नाम एक जमान खरीदी थी। जमीन की कीमत 22.07 लाख रुपये थी। इसकी रजिस्ट्री 4 जून, 2019 को एकमा निबंधन कार्यालय में हुई थी। खेसारी ने 18 लाख रुपये का चेक दिया था जिसे पांडे ने अपने बैंक खाते में जमा किया था, लेकिन 24 जून, 2019 को वह बाउंस हो गया। चेक बाउंस होने के बाद जब पांडे ने खेसारी से संपर्क किया, तो उन्होंने एक और चेक दिया जो 28 जून, 2019 को हालांकि उसके बाद वह फिर से बाउंस हो गया।

खेसारी ने ले ली थी जमानत
इसके बाद पांडे ने रसूलपुर पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और 22 अगस्त, 2019 को चेक बाउंस होने के मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने बाद में 22 अगस्त 2020 को आरोप पत्र दफा 406 व 138 एनआई एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया था। अदालत ने 22 जनवरी, 2021 और 25 फरवरी, 2021 को समन जारी किया था, लेकिन खेसारी लाल यादव अदालत में पेश नहीं हुए। तब कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। उस समय यादव ने 21 जनवरी, 2022 को अदालत में पेश होने के बाद जमानत ले ली थी।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N