logo

सारण हिंसा मामले में रोहिणी आचार्य पर केस दर्ज, लालू की बेटी पर लगीं ये धराएं

rohini_saran1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सारण हिंसा मामले में लालू की बेटी रोहिणी आचार्य के केस दर्ज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी की शिकायत के आधार पर रोहिणी आचार्य पर मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रोहिणी पर कई धराएं लगाई गई है। रोहिणी आचार्य पर बूथ- 318 बड़ा तेलपा में मारपीट, बूथ लूटने और हत्या की कोशिश करने की धाराओं में नगर थाने में केस दर्ज कराया है। आरजेडी उम्मीदवार के खिलाफ धारा 307, 171C, 188, ROP एक्ट की धाराएं लगाई गईं हैं। ये सभी गैर जमानती धाराएं हैं।


इंटरनेट सेवा आज भी बंद
वहीं दूसरी ओर छपरा के भिखारी ठाकुर चौक पर आज भी पुलिस की तैनाती की गई है। वहीं आज भी शहर में इंटरनेट सेवा बंद रखा गया है। घटनास्थल और पीड़ित परिवार के गांव की ओर जानेवाले रास्ते पर लोगों की सघन जांच के बाद जाने दिया जा रहा है। छपरा एसपी गौरव मंगला ने बताया कि मामले में 3 एफआईआर दर्ज की गई हैं। हालांकि, आज भी शहर में इंटरनेट सेवा बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।


20 मई को मतदान के दौरान बूथ पर बवाल 
गौरतलब है कि 20 मई को मतदान के दौरान बूथ पर बवाल हुआ। इसके बाद अगली सुबह हिंसा की खबर सामने आई थी। मंगलवार (21 मई)  सुबह यहां दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें 1 आरजेडी कार्यकर्ता की मौत हो गई। वहीं 2 लोगों की स्थिति गंभीर है। इनसे मिलने के लिए खुद रोहिणी आचार्य अस्पताल पहुंची थी। गौरतलब है कि 20 मई को बूथ संख्या 318 और 319 पर बवाल तब शुरू हुआ था, जब आरजेडी कैंडिडेट रोहिणी आचार्य पहुंचीं थीं। उन पर बीजेपी समर्थकों ने बूथ कैप्चरिंग और मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया था। उनके खिलाफ नारेबाजी भी हुई थी। जिस वजह से रोहिणी आचार्य वहां से चलीं गईं। हालांकि रोहिणी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला करने और गाली-गलौज का भी आरोप लगाया है।

Tags - Bihar newssaran newsRohini Acharyaloksabha election 2024