द फॉलोअप डेस्क:
बक्सर में मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कफन में लिपटी एक लाश को जमीन पर घसीटकर पोस्टमार्टम हाउस के अंदर ले जाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद शवों के साथ होने वाले व्यवहार और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि 31 अगस्त 2026 को रेलवे पैदल पुल के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई थी। सूचना मिलने के बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
.jpeg)
शव को घसीटकर ले जाया गया पोस्टमार्टम हाउस
शव लेकर बिहारी कुमार नामक व्यक्ति पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। आरोप है कि वहां कफन में लिपटे शव को स्ट्रेचर या किसी अन्य उचित साधन से ले जाने के बजाय जमीन पर घसीटते हुए पोस्टमार्टम हाउस के अंदर ले जाया गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो सामने आने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर शव को इस तरह घसीटकर क्यों ले जाया गया। साथ ही, पोस्टमार्टम हाउस में शवों को ले जाने के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है या नहीं।
यह भी पढें: जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में देरी पर क्या है नियम? जानें पूरा प्रोसेस