logo

बहन और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में भाई ने देखा, कांच के बोतल से कूच कर की हत्या

biharhonour.jpg

द फॉलोअप डेस्क: 
बिहार के पटना शहर में एक बार फिर ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। जहां भाई ने अपनी बहन और उसके प्रेमी की कांच के बोतल से कूच कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस शुक्रवार सुबह 3 बजे घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने लड़की के भाई विशाल कुमार (22) को गिरफ्तार कर लिया है। विशाल ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। 

घटना बिहटा थाना क्षेत्र के कुंजवा गांव की है। बताया जा रहा है विशाल ने गुरुवार रात को अपने घर पास के एक खंडरनुमा मकान में अपनी बहन प्रतिमा रानी (18) और उसके प्रेमी अवनीश कुमार उर्फ रौशन (22) को आपत्तिजनक हालत में एक साथ देख लिया था।  प्रतिमा और अवनीश के बीच काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी गुस्से में विशाल ने दोनों की कांच के बोतल से कूच कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। 

इस मामले में DSP-2 पंकज मिश्रा ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार को 2 लोगों के शव बरामद होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। वहीं बिहटा थाना प्रभारी राज कुमार पांडेय ने बताया कि गुरुवार को अवनीश कुमार के घर से लापता होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद शुक्रवार को उसका शव बरामद किया गया। इस मामले में प्रतिमा के भाई विशाल को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया। जहां उसने अपना जुर्म कबूल किया। 
वहीं अवनीश के मौसेरे भाई मनोज राय ने बताया कि अवनीश अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसने B.Tech किया था और दूसरे राज्यों में नौकरी ढूंढ रहा था। वह कल शाम से ही लापता था। परिजनों ने उसे पूरी रात खोजा। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गयी। जिसके बाद शुक्रवार को उसकी हत्या की खबर मिली।


 

Tags - बिहार ऑनर किलिंग Bihar honor killing