logo

राघोपुर में बीजेपी की सेंध, लोजपा से चुनाव लड़ चुके राकेश रौशन ने थामा भगवा झंडा

BJP88888888888.jpg

पटना
बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पारंपरिक सीट राघोपुर में राजनीतिक ‘खेला’ हो गया है। इस सीट से लोजपा से चुनाव लड़ चुके राकेश रौशन ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। वे अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
जायसवाल ने कहा कि राघोपुर में एनडीए का एक ही लक्ष्य है — तेजस्वी यादव को हराना। उन्होंने राकेश रौशन को सर्वसमाज में मजबूत पकड़ वाला नेता बताते हुए कहा कि उनके आने से राघोपुर में एनडीए की स्थिति और सशक्त हो गई है।


राकेश रौशन की राजनीतिक यात्रा भी दिलचस्प रही है। उनकी मां ने वर्ष 2000 में राघोपुर से चुनाव लड़ा था। इसके बाद राकेश रौशन ने जदयू से चुनाव लड़ा और करीब 46,900 वोट हासिल किए। साल 2020 में वे लोजपा के टिकट पर मैदान में उतरे और 25,000 वोट पाए। इसके अलावा वे तिरहुत स्नातक क्षेत्र से भी चुनाव लड़ चुके हैं।
भाजपा अध्यक्ष जायसवाल ने कहा, “राकेश रौशन के आने से राघोपुर में एनडीए की जीत तय है। वे जल्द ही भाजपा उम्मीदवार सतीश कुमार यादव के समर्थन में प्रचार अभियान शुरू करेंगे।” उन्होंने दावा किया कि इस बार राघोपुर से चुनाव परिणाम सबको चौंकाने वाले होंगे।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi