logo

बिहार में अगले 1 हफ्ते में कैसा रहेगा मौसम, तापमान कितना होगा!

बिहार में अगले 1 हफ्ते में कैसा रहेगा मौसम, तापमान कितना होगा!

Bihar Weather: बिहार (Bihar) में नवंबर (November) के दूसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज फिलहाल स्थिर बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम विज्ञान केंद्र पटना (IMD Patna) की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक, सोमवार 9 नवंबर को राज्य के सभी 38 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। किसी भी जिले के लिए बारिश या अन्य मौसमी गतिविधियों को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के सभी इलाकों में आसमान साफ रहने और बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान बिहार के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम में बदलाव के पीछे उत्तर-पूर्वी बिहार के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण को एक मौसमी कारक बताया गया है। इसके अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़ से झारखंड होते हुए इस परिसंचरण तक एक ट्रफ रेखा भी गुजर रही है।

अगले 4-5 दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं

तापमान की बात करें तो दक्षिण-मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 4 से 5 दिनों तक राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंडक महसूस होगी, जबकि दिन में धूप खिली रहने से मौसम सामान्य बना रहेगा।

Tags - Bihar News Bihar Latest News Bihar Weather Update Bihar Weather Today IMD Bihar Weather Forecast Bihar Weather News