logo

बिहार में जल्द होगी 8054 पदों पर राजस्व कर्मचारियों की बहाली, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

बिहार में जल्द होगी 8054 पदों पर राजस्व कर्मचारियों की बहाली, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

पटना/बिहार
बिहार में जल्द ही 8054 पदों पर राजस्व कर्मचारियों की बहाली होगी। शिक्षा मंत्री दिलीप जायसवाल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 15 जून के बाद कभी भी इसकी वैकेंसी का ऐलान हो सकता है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य में राजस्व कर्मियों की भारी कमी है, जिसके कारण कई सारे काम पेंडिंग में है।

डाटा एंट्री ऑपरेटर कम क्लर्क के पदों पर भी होगी बहाली
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने बताया कि राज्य में राजस्व कर्मचारियों की भारी कमी को देखते हुए नई बहाली प्रक्रिया शुरू की जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग से रोस्टर क्लियरेंस मिलने के बाद 15 जून के बाद रिक्त पदों के लिए वैकेंसी निकाली जाएगी। इसके अलावा पंचायत भवनों में कामकाज प्रभावित होने के कारण डाटा एंट्री ऑपरेटर कम क्लर्क के पदों पर भी अगले 10 से 15 दिनों में बहाली का प्रस्ताव भेजा जाएगा, ताकि पंचायत स्तर पर लंबित कार्यों का निष्पादन तेजी से हो सके।

17 जून तक सभी अंचलों में विशेष राजस्व महाअभियान
मंत्री ने कहा कि जमाबंदी सुधार, वंशावली नामांतरण और भूमि संबंधी अन्य मामलों को लेकर बड़ी संख्या में शिकायतें मिल रही हैं। जिसके समाधान के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि सरकारी जमीनों का लैंड बैंक तैयार किया जाएगा, जिसके बाद भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, 46 लाख लंबित आवेदनों के निपटारे के लिए 11 से 17 जून तक सभी अंचलों में विशेष राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान रविवार को भी कार्य होगा और प्राप्त आवेदनों की स्कैनिंग तथा पोर्टल पर अपलोडिंग अभियान मोड में की जाएगी।

Tags - Bihar Revenue Employee Recruitment Bihar Revenue Department VacancyBihar Government Jobs