logo

तिरहुत में 12 साल बाद BJP की वापसी, काउंटिंग सेंटर पहुंचे समर्थक

तिरहुत में 12 साल बाद BJP की वापसी, काउंटिंग सेंटर पहुंचे समर्थक

द फॉलोअप डेस्क:

बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 (Bihar MLC Election 2026) के नतीजों में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (Patna Teacher Constituency)में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के डॉ. संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवल किशोर को 1,057 वोटों से हरा दिया। इस जीत के साथ पटना शिक्षक सीट पर बीजेपी का करीब 30 साल पुराना दबदबा खत्म हो गया है। वहीं, तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के नरेंद्र प्रसाद सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार भूषण कुमार झा को 594 वोटों से हराया। नरेंद्र प्रसाद सिंह को 2,945 वोट मिले, जबकि भूषण कुमार झा को 2,351 वोट प्राप्त हुए।

सारण और दरभंगा शिक्षक सीट के नतीजे

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले राहुल राज ने जीत दर्ज की। दूसरे वरीयता के वोटों की गिनती के बाद उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 1,815 वोटों से हराया। वहीं, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार सुरेश प्रसाद राय ने जीत हासिल की। इस तरह चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में अलग-अलग दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। इन परिणामों में पटना शिक्षक सीट पर RJD की जीत और सारण में बीजेपी के बागी उम्मीदवार की सफलता प्रमुख रही।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना और नतीजे

बिहार विधान परिषद की चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए भी मतगणना हुई। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नीरज कुमार ने जीत दर्ज की, जबकि अनंत सिंह समर्थित जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह तीसरे स्थान पर रहे। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सातवें दौर की गिनती के बाद निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर ब्रजवासी बढ़त बनाए हुए थे। वहीं, दरभंगा स्नातक सीट पर दूसरे दौर की मतगणना के बाद बीजेपी के सर्वेश कुमार 3,695 वोटों के साथ आगे थे। RJD के अनिल कुमार झा को 3,220, कांग्रेस के रजनीकांत पाठक को 826 और जन सुराज पार्टी के मोहम्मद इम्तियाज को 1,819 वोट मिले थे। दरभंगा स्नातक सीट के अंतिम नतीजे की घोषणा उस समय तक नहीं हुई थी। बिहार विधान परिषद की इन आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था और मतगणना 27 अक्टूबर को शुरू हुई थी।

Tags - Bihar News Bihar Latest News Bihar MLC Election Result 2026 Bihar Legislative Council Election Result