logo

Bihar MLC Election: : BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, इन 4 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, इन 4 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

द फॉलोअप डेस्क:

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद (Legislative Council) की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर बीजेपी (BJP) ने भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव, कोसी स्नातक से डॉ. एनके यादव, दरभंगा स्नातक से डॉ. सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नरेंद्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इनमें नवल किशोर यादव और डॉ. एनके यादव को पार्टी ने दोबारा मौका दिया है।

बिहार के ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

यह भी पढ़ें: ADM रविंद्र दिवाकर के ठिकानों पर छापेमारी: 70 लाख कैश, 48 घड़ियां और करोड़ों की जमीन के दस्तावेज मिले

23 अक्टूबर को वोटिंग, मैदान में कई दल

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक बिहार की चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। इन चुनावों में बीजेपी, जेडीयू और जन सुराज समेत कई दलों के उम्मीदवार मैदान में हैं। जेडीयू ने पटना स्नातक से नीरज कुमार, तिरहुत स्नातक से अभिषेक झा, सारण शिक्षक से आनंद पुष्कर और दरभंगा शिक्षक से घनश्याम राय को टिकट दिया है।

जन सुराज ने बदले दो उम्मीदवार

वहीं, जन सुराज ने पटना स्नातक से अनुज सिंह को उम्मीदवार बनाया है। दरभंगा स्नातक सीट पर पार्टी ने पहले रवींद्र यादव को टिकट दिया था, लेकिन अब उनकी जगह डॉ. मोहम्मद इम्तियाज नूरानी को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी तरह तिरहुत शिक्षक सीट पर भूषण झा की जगह श्याम नंदन यादव को उम्मीदवार घोषित किया गया है। बीजेपी की नई सूची के बाद इन आठ सीटों पर मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

Tags - Bihar News Bihar Latest Updates Bihar Latest News Bihar MLC Election 2026 Bihar Legislative Council Election