logo

बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

BARISH5.jpg

द फॉलोअप,बिहार
बिहार में पिछले कुछ दिनों से चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ी थी, लेकिन आज से लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से राज्य में मॉनसून एक्टिव होने के संकेत हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के 19 जिलों में अलर्ट जारी किया है। 

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीवान, पटना, समस्तीपुर, भोजपुर, खगड़िया, भागलपुर, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, गया, नवादा, जमुई और बांका में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो खासकर समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय और मुंगेर में भारी बारिश की चेतावनी है।

50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
इन जिलों में तेज बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके साथ ही वज्रपात की भी संभावना है। बिगड़ते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से इस दौरान सावधान रहने की अपील की है।

Tags - Bihar heavy rain warning Bihar weather alert Bihar monsoon update