logo

बिहार में प्रचंड गर्मी से लोगों की बढ़ी परेशानी, 10 जून के बाद से राहत मिलने की संभावना 

सोहेोस8.jpg

द फॉलोअप,बिहार
बिहार में इन दिनों भीषण गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। दोपहर होते-होते घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज राज्य के 14 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में तेज हवा चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है। 

इन जिलों में आज बारिश का आसार
मौसम विभाग ने आज शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली और समस्तीपुर में तेज हवा, बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि बाकि के 24 जिलों में आज भी गर्मी और उमस से लोग परेशान रहेंगे। इन जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जाने की संभावना है।

10 जून से बारिश होने की संभावना
पटना में लोगों को प्री मॉनसून बारिश के लिए अभी कुछ और दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार प्री मॉनसून बारिश के लिए लोगों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। मौसम विभाग की माने तो 10 जून से बारिश होने की संभावना है।

Tags - Bihar heat wave Bihar weather update Bihar weather news Bihar rainfall forecast