गोपालगंज
कटेया थाना क्षेत्र के पटोहवा गांव में तीन दिन पहले बारात के दौरान हुई डांसर हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शैलेश सिंह समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिए गए हैं। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता के मुताबिक, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
घटना की पूरी जानकारी
कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि डांसर हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में मुख्य आरोपी शैलेश सिंह सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ जारी है, वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
कार्यक्रम में कुछ असामाजिक तत्वों ने डांसर को मारी गोली
गौरतलब है कि तीन दिन पहले पटोहवा गांव में एक बारात के दौरान आयोजित आर्केस्ट्रा डांस कार्यक्रम में कुछ असामाजिक तत्वों ने डांसर को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को दबोचकर मामले के उद्भेदन की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।