logo

फिर बढ़ा घरेलू गैस सिलिंडर के दाम, 29 रुपया हुआ महंगा

गैस2.jpg

पटना/बिहार
पेट्रोल-डीजल की मार झेलने के बाद अब लोगों को घरेलू गैस सिलिंडर खरीदने के लिए भी जेब ढीले करने पडेंगे। आज 7 जून से एक बार फिर से घरेलू रसोई गैस का दाम 29 रुपया बढ़ाया दिया गया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने यह फैसला लिया है। यानी लोग 14.2 किलो का सिलिंडर खरीदने के लिए जहां 1011 रुपये देते थे वहीं अब उन्हें 1040 रुपये देने होंगे। 

3 महीने में यह दूसरी बार

पिछले 3 महीने में यह दूसरी बार है कि रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। पटना के ज्योती कलश इंडेन वितरक क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। नए कीमत रविवार से ही प्रभावी हो गई हैं। नई कीमतें की वजह से उपभोक्ताओं को अब अतिरिक्त भार का बोझ सहन करना पड़ेगा। वहीं 5 किलो के घरेलू सिलिंडर की कीमत 386 रुपये निर्धारित है। 

वैश्विक ऊर्जा बाजार में उथल-पुथल
पश्चिमी देशों में हो रहे झगड़ों के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में उथल-पुथल हुआ। जिसका असर भारत पर सीधा दिखाई देता है। पेट्रोल-डीजल के बाद अब घरेलू गैस सिलिंडर के कीमतों का बढ़ना आमलोगों की चिंता बढ़ा दी है।

Tags - Bihar LPG price hike Domestic gas cylinder price Bihar LPG cylinder rate