logo

ED की बड़ी कार्रवाई : लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव के करीबी अमित कत्याल अरेस्ट

AMIT4.jpg

पटना 

लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी की ओर से बड़ी कार्रवाई की गयी है। ईडी की टीम ने एक समय में लालू प्रसाद यादव के करीबी रहे अमित कत्याल को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि ईडी ने अमित कत्याल को पूछताछ के लिए कल ही यानी 10 नवंबर को तलब किया था। लेकिन उनकी गिरफ्तारी आज हुई है। खबर है कि आज कत्याल की पेशी कोर्ट में होगी। वहीं, लालू और उनके परिवार से जुड़े इसी मामले में अगली सुनवाई 29 को होगी। 

क्या है मामला

लैंड फॉर जॉब का मामला लालू यादव के रेल मंत्री के समय से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि तत्कालीन रेल मंत्री ने अपने पद और प्रभाव का लाभ उठाते हुए रेलवे की ग्रेड डी नौकरियों में अनियमितता बरती थी। मामले के तूल पकड़ने पर इसकी जांच के लिए ईडी को सुपुर्द कर दिया गया था। लोगों को नौकरियां के देने के बदले लालू के परिवार वालों के नाम से जमीन की रजिस्ट्री करायी गयी थी। इस मामले में लाल यादव के साथ ही उनके बेट और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव औऱ उनकी पत्नी व पूर्व सीएम राबड़ी देवी को भी आरोपी बनाया गया है। इन सभी पर अभी भी मुकदमा चल रहा है, जिसकी अगली सुनवाई 29 नवंबर को होनी है।

समन पर हाजिर नहीं हो रहे थे अमित कत्याल 
बता दें कि 10 नवंबर से पहले भी ईडी ने अमित कत्याल को पेशी के लिए समन भेजा था। लेकिन ईडी के कई बुलावों पर अमित कत्याल ने कोई उत्तर नहीं दिया था। न ही वे ईडी के दफ्तर में पेशी के लिए पहुंचे। लेकिन 10 नवंबर को ईडी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कत्याल को हिरासत में ले लिया। एक दिन की पूछताछ के बाद कत्याल को को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि ईडी की ओऱ से पूछताछ का ब्यौरा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।