logo

इंजीनियर को घर विजिलेंस का छापा, किचन से करोड़ों के जेवरात तो बेडरूम से 80 लाख कैश बरामद

cash_baramad.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भागलपुर के पथ निर्माण और पुल निगम विभाग एग्जीक्यूटिव इंजीनियर श्रीकांत शर्मा के घर विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम में 2 टॉली बैग में पैसे बरामद किए है। जिसमें 80 लाख रुपए मिले। साथ की करोड़ रुपए के गहने और कई बेनामी संपत्ति के कागजात मिले हैं। पैसे की गिनती के लिए मशीन मंगवाई गई। फिलहाल विजिलेंस टीम ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को कस्टडी में ले लिया है। आगे की प्रकिया जारी है।


बेडरूम से नकद बरामद

जानकारी के अनुसार, टीम को किचन से जेवरात मिले हैं, जबकि बेडरूम से नकद और ड्राइंग रूम से बेशकीमती जमीन के दस्तावेज बरामद हुए हैं। घर के अंदर मौजूद लोगों को एक कमरे में बैठा कर टीम के अधिकारी पूछताछ भी कर रहे हैं। इसके साथ ही जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े तीन-चार एग्रीमेंट पेपर भी मिले हैं, जिनमें भागलपुर, देवघर और मुंगेर के प्रॉपर्टी डीलरों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। छापेमारी टीम को कई फ्लैट के भी दस्तावेज मिले हैं, जिनमें इंजीनियर ने लाखों का निवेश कर रखा है।

टॉली से 500 के कई नोट बरामद 
छापेमारी की सूचना देते हुए विजिलेंस के पुलिस उपाधीक्षक सत्यकांत ने बताया कि विभाग की ओर से हमे गुप्त सूचना मिली थी कि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पास कई बेनामी संपत्ति है। जिसके बाद कोर्ट के आदेश को बाद 24 जुलाई को वारंट जारी किया गया। जिसके बाद बुधवार सुबह 10 बजे उनके भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान नगर स्थित आवास पर रेड किया गया। जिसमें एक टॉली में 500 के नोट बरामद किए गए। वहीं एक अन्य टॉली में करोड़ों के जेवरात और नामी और बेनामी संपत्ति के कागजात मिले।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT