logo

BIHAR : अश्विनी चौबे को मंच पर आया गुस्सा, तोड़ दिया पोडियम में लगा माइक 

chaubey.jpg

बक्सर:
बक्सर स्नातक संस्कृत समागम (Buxar Graduation Sanskrit Samagam) के आयोजक अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey) को मंच पर गुस्सा आ गया। गुस्सा इस कदर आया कि उन्होंने पोडियम में लगे माइक तक को तोड़ (break the mic in the podium) दिया। इतना ही नहीं उन्होंने मंच संचालक के साथ बदसलूकी भी की। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

खराब माइक पर बिगड़े भाजपा सांसद
वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। अश्विनी चौबे प्रज्ञा प्रवाह का कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान प्रज्ञा प्रवाह के संचालन जियर स्वामी  ने उन्हें संबोधन करने के लिए मंच पर बुलाया। मंत्री ने जैसे ही अपना संबोधन शुरू किया। माइक से आवाज ही नहीं आई। फिर क्या था अश्विनी चौबे का गुस्सा सातवें आसमान तक पहुंच गया। मंच संचालक पर वो जमकर बरसे। संचालक ने उन्हें तुरंत दूसरी माइक दिया। जिसे बीजेपी सांसद ने गुस्से में छीना और उन्हें धक्का दे दिया। बता दें कि हर कार्यक्रम में बीजेपी सांसद मौजूद लोगों का दो-तीन मिनट जरूर संबोधन करते हैं। ऐसी घटना पहले नहीं हुई। वहीं शनिवार दोपहर को प्रज्ञा प्रवाह के दौरान जब इनको बोलने के लिए माइक के पास बुलाया गया तो खराब माइक के कारण वो उखड़ गए। उनका पूरा गुस्सा कथा की व्यवस्था बनाने वाले पर निकाल गया।

बढ़ रही है लोगों की भीड़
बक्सर में सनातन संस्कृति समागम जैसे ही अपनी समापन की ओर बढ़ रहा है। वैसे-वैसे लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही रही है। सुबह में 9 बजे से 12 बजे अन्नताचार्य द्वारा भक्तों को भागवत पढ़कर सुनाया गया। वही 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक प्रज्ञा प्रवाह का कार्यक्रम किया जा रहा है। दोपहर 3 बजे शाम 6 बजे तक रामभद्राचार्य द्वारा राम कथा की जाएगी।


बड़े-बड़े नेता होंगे शामिल

15 नवंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 9 राज्य के मुख्यमंत्री के अलावे 5 राज्य के राज्यपाल, 2 राज्य के उपमुख्यमंत्री  का आगमन होगा। इसके साथ ही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर,गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा,सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,मणिपुर के मुख्यमंत्री एंड वीरेंद्र सिंह महाराज, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, त्रिपुरा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र शामिल होंगे।