logo

आर्मी जवान की हैवानियत, पत्नी और दो बच्ची को जिंदा जलाया

jalaya.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के मुजफ्फरपुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है। यहां एक आर्मी जवान ने अपनी पत्नी सहित दो बोटियों को जिंदा जला दिया।  इस घटना में पत्नी और दुधमुंही बेटी की मौत हो गई है। वहीं 8 साल की बच्ची अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का महौल है।  घटना के बाद आरोपी पति फरार है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


अवैध संबंध के कारण हत्या
घटना की जानकारी देते हुए महिला के परिजनों ने उसके पति और ससुराल वालों पर आरोप लगाया है। महिला के परिजनों का कहना है कि अवैध संबंध के कारण उसकी बेटी हत्या की गई है। बताया जाता है कि फौजी का किसी बैंक कर्मी महिला से संबंध था और यही कारण है कि वह अपनी पत्नी से तलाक चाहता था।  वहीं दो छोटी बेटी होने के कारण तलाक में परेशानी आ रही थी। मृतक के परिजनों का कहना है कि आर्मी जवान और उसकी दूसरी महिला ने मिलकर उसकी बेटी को मार डाला है। इसके साथ ही ससुराल वालों का भी इस हत्या में हाथ है।

आरोपी की गिरफ्तारी में लगी पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में लग गई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N