logo

अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही इंतजाम, दामाद को 2.5 करोड़ की Defender तो बेटे को मिलेगी BMW

अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही इंतजाम, दामाद को 2.5 करोड़ की Defender तो बेटे को मिलेगी BMW

द फॉलोअप डेस्क:

Anant Singh Daughter Wedding: मोकामा (Mokama) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) की बेटी शिवांगी सिंह (Shivangi Singh) की शादी इन दिनों सुर्खियों में है। 25 नवंबर को पटना (Patna) के पैतृक गांव लदमा (Ladma) में होने वाले इस विवाह समारोह को भव्य बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। हालांकि, शादी के आयोजन के साथ सबसे ज्यादा चर्चा परिवार को मिलने वाले महंगे उपहारों की हो रही है। बताया जा रहा है कि अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को करीब ढाई करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट करेंगे। ऋषिकेश अमेरिका में नौकरी करते हैं। वहीं, अपने छोटे बेटे अभिनव को BMW देने की तैयारी है। इसी आयोजन के दौरान अभिनव का जनेऊ संस्कार भी होना है।

घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार

शादी समारोह में मेहमानों के मनोरंजन के लिए घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसके विजेता को महिंद्रा थार और उपविजेता को बाइक देने की तैयारी है। वहीं, समारोह के लिए करीब 10 बीघा जमीन पर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। जयमाला का मंच 30 फीट ऊंचा होगा और सजावट में विदेशी फूलों का इस्तेमाल किया जाएगा। मेहमानों के खानपान के लिए करीब चार लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए 150 तरह के व्यंजनों का मेन्यू तैयार किया गया है, जिसमें काजू कतली और सिलाव का खाजा जैसे खास पकवान भी शामिल होंगे।

बॉलीवुड और भोजपुरी सितारों को न्योता

शिवांगी की शादी में राजनीति के साथ फिल्म और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है। अभिनेता सोनू सूद, भोजपुरी स्टार पवन सिंह, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, सांसद रवि किशन, मनोज तिवारी और गायक उदित नारायण को निमंत्रण भेजे जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा दुबई से छह मॉडलों को भी बुलाने की चर्चा है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेताओं को भी आमंत्रित किया जा रहा है। ऐसे में अनंत सिंह की बेटी की यह शादी भव्य सजावट, महंगे उपहारों और सितारों की मौजूदगी को लेकर चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

Tags - Bihar News Bihar Latest News Anant Singh Daughter Wedding Shivangi Singh Wedding Anant Singh Gift Land Rover Defender