द फॉलोअप डेस्क
भारत की युवा स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत दर्ज की और जूनियर विश्व स्क्वैश चैंपियन बनने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गईं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
भारत की बेटी @Anahat_Singh13 ने अपने अद्भुत कौशल, दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम से इतिहास रच दिया है।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) July 26, 2026
विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप-2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 की जीत के साथ जूनियर विश्व खिताब अपने नाम करने वाली भारत की पहली स्क्वैश खिलाड़ी बनकर आपने पूरे देश… pic.twitter.com/NNrytbN9RE
देशभर के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं
प्रधानमंत्री ने अनाहत सिंह की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि अनाहत की मेहनत, समर्पण और प्रतिभा देशभर के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करती रहेंगी। वहीं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पोस्ट में लिखा कि भारत की बेटी अनाहत सिंह ने अपने अद्भुत कौशल, दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम से इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप-2026 के फाइनल में 3-0 की शानदार जीत के साथ जूनियर विश्व खिताब जीतने वाली वह भारत की पहली स्क्वैश खिलाड़ी बनी हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें इस स्वर्णिम उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।