logo

ससुर ने लगाई फांसी, दो बेटों और बहु ने खाई सल्फास; अवैध संबंध में पूरा परिवार तबाह

nalanda11.jpg

नालंदा/बिहार
नालंदा में शनिवार रात ससुर और बहु के बीच कथित अवैध संबंध सामने आने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्मघाती कदम उठाया। पिता ने फांसी लगा कर अपनी जान दी, वहीं दो बेटों और बहु ने सल्फास खा ली। बहु ने अपने 4 साल के बेटे को भी सल्फास खिलाकर मारने की कोशिश की, लेकिन बच्चे ने नहीं खाई। घटना जिले के थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव की है। इस घटना में पिता, बड़े बेटे और बहु की मौत हो गई, जबकि छोटे बेटे की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

4 साल के बच्चे को भी खिलाया सल्फास 
मृतकों की पहचान दिलेंद्र तांती (65), बड़े बेटे रंजीत तांती (40) और बहू गौरी देवी (30) के रूप में की गई है। वहीं छोटे पुरुषोत्तम तांती जिसकी उम्र 35 साल है, गंभीर रुप से घायल है और अस्पताल में इलाजरत है। पुरुषोत्तम के मुताबिक, गौरी ने अपने 4 साल के बच्चे को भी सल्फास खिलाकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन वह सल्फास की टिकिया फेंक दिया।

सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची
सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरु कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ससुर और बहू के बीच कथित अवैध संबंध को लेकर लंबे समय से परिवार में विवाद चल रहा था। इसी तनाव के बीच यह दर्दनाक घटना हुई। पुलिस के अनुसार, दंपती ने अपने चार वर्षीय बेटे प्रिंस को भी सल्फास खिलाने की कोशिश की, लेकिन बच्चे ने गोली फेंक दी, जिससे उसकी जान बच गई। बच्चे ने बताया कि उसके माता-पिता बाजार से कीटनाशक दवा खरीदकर लाए थे। वहीं डीएसपी सुनील कुमार सिंह और चंडी थाना पुलिस ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल घटनास्थल से मिले तथ्यों और बयानों के आधार पर पूरे मामले की जांच जारी है।

Tags - Nalanda Family Tragedy Bihar Crime News Nalanda Crime News