logo

संजय रंजन ने थामा राजद का दामन, कहा- लालू यादव की नीति एवं सिद्धांतो से हैं प्रभावित 

rjd_ajsu.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
पूर्व आईपीएस संजय रंजन सिंह ने राजद की सदस्यता ग्रहण किया। इसकी जानकारी राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि आज राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री तथा सामाजिक न्याय के अगुवा लालू प्रसाद यादव के आदेशानुसार पटना में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव तथा राष्ट्रीय जनता दल के बिहार राज्य के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव के समक्ष पूर्व आईपीएस और आजसू के महासचिव सह प्रवक्ता संजय रंजन सिंह ने राजद की सदस्यता ग्रहण किया। 

भोला प्रसाद यादव और शक्ति यादव ने संजय रंजन सिंह को राजद की सदस्यता रसीद देकर राजद में शामिल करवाया। भोला प्रसाद यादव और शक्ति यादव ने सदस्यता दिलवाते हुए कहा कि इनके आने से पार्टी मजबूत होगी और संगठन भी मजबूत होगा। सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत संजय रंजन ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की नीति एवं सिद्धांतो से प्रभावित होकर राजद की सदस्य्ता ग्रहण किया हूं। लालू प्रसाद यादव की नीति और सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का काम करूंगा और जो भी दिशा निर्देश होगा तन मन से पार्टी के संगठन को मजबूत करने का काम करूंगा। 

 


 

Tags - Bihar News Bihar Hindi News Bihar Latest News Aaju Rajya Sanjay Ranjan Lalu Yadav