logo

पत्नी की मौत के बाद सास के इश्क में पड़ा दामाद, ससुर ने शादी कराई

shadi_3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के बांका जिले से सास और दामाद के अनोखी इश्क का मामला सामने आया है। यहां दामाद ने अपनी पत्नी की मौत के बाद अपनी सास से शादी रचा ली। फिलहाल दोनों खुशी-खुशी रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि दामाद का अपनी पत्नी की मौत के बाद सास से चक्कर शुरू हो गया। इस बारे में जब युवक के ससुर को जानकारी हुई तो उन्होंने अपनी पत्नी की शादी अपने दामाद से करा दी। यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं लोग इस घटना से हैरान भी हैं। 


दो बच्चों का बाप है दामाद
मामला बांका के हीरमोती गांव के कटोरिया थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले सिकंदर यादव की शादी करीब 30 साल पहले हुई थी। कुछ साल पहले उसकी पत्नी की मौत किसी कारणवश हो गयी। सिकंदर दो बच्चों का पिता है। लेकिन पत्नी की मौत के बाद सिकंदर का अपनी सास से ही प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जब इसकी भनक सिकंदर के ससुराल वालों को हुई तो सिकंदर के ससुर ने ही उसकी शादी अपनी पत्नी से करवा दी।दोनों एकदूसरे के साथ रहने को राजी भी हैं। बांका के कोर्ट में दोनों ने शादी की। लोग इस रिश्ते को लेकर काफी हैरान भी हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - BiharBihar newslove affiars newsBanke news