logo

घर में बिजली ठीक करते समय लगी करंट, युवक की मौत; 7 मई को हुई थी शादी

22f.jpg

हरनाटांड/बिहार
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार देर रात घर में बिजली ठीक करते समय चपेट में आया और मौत हो गई। 7 मई को हुई थी शादी। घटना जिले के लौकरिया थाना क्षेत्र के हरनाटांड गांव का है। घटना के बाद नई नवेली दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है। 

मृतक की पहचान
मृतक की पहचान पंडित साह के पुत्र संजय गुप्ता के नाम से हुई है। इसी महीने 7 मई को शादी हुई थी। रात में घर में बिजली से संबंधित कुछ खराबी हुई, जिसे ठीक कर रहा था युवक। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गया। 

हाथों की मेहंदी फीकी भी नहीं हुई और मांग
आनन-फानन में परिजन तुरंत निजी अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं नई नवेली दुल्हन, जिसके हाथों की मेहंदी अभी फीकी भी नहीं पड़ी थी, पति की मौत की खबर सुन बेसुध हो गई। शादी के कुछ ही दिनों बाद मांग का सिंदूर उजड़ जाने से गांव के लोग भी गमगीन हैं।

Tags - electric shock death newly married man died Bihar accident West Champaran news Laukaria police station