logo

औरंगाबाद–पटना के बीच बनेगी 4 लेन सड़क, झारखंड के इस हिस्से तक होगा आवागमन

मम21.jpg

द फॉलोअप,पटना
बिहार में औरंगाबाद-पटना के बीच 4 लेन सड़क निर्माण किया जाना है। इसका विस्तार पटना से औरंगाबाद होते हुए झारखंड के हरिहरगंज (NH-139) तक होगा। 4 लेन सड़क विस्तारीकरण को लेकर एक बार फिर सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को प्रस्ताव भेजा गया है।

पहले भी भेजा गया था प्रस्ताव
दरअसल इससे पहले भी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे अस्वीकृत कर दिया गया था। हालांकि इसके बाद यह मामला जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तक पहुंचा तो इसे नये सिरे से एलानमेंट भेजने को कहा गया। 

फिलहाल 2 लेन है 
NHAI से मिली जानकारी के मुताबिक, जिस सड़क को चौड़ीकरण का मांग उठ रहा है, वो अभी 2 लेन है, जो हरिहरगंज, औरंगाबाद, ओबरा, दाउदनगर और अरवल होते हुए सड़क पटना तक आती है। लोगों का मानना है कि सड़क चौड़ीकरण से राजधानी पटना से लेकर झारखंड तक आवागमन सुगम होगा।

Tags - Aurangabad Patna four lane road Bihar road project NH 139 expansion Hariharganj Jharkhand connectivity Patna to Aurangabad highway