logo

हाईटेंशन तार के संपर्क में आई बारातियों से भरी बस, 8 लोग झुलसे; 4 गंभीर

bus_cu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बांका में एक बाराती से भरी बस हाइटेंशन तार के चपेट में आ गई। करंट की चपेट में आकर 8 लोग झुलस गए। जिनमें से 4 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जख्मी लोगों का इलाज बांका के अस्पताल में भर्ती किया गया। जबकि 4 लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें भागलपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार तार में 11000 वोल्ट का करंट दौड़ रहा था। जिसकी चपेट में बस के ऊपर बैठकर सफर कर रहे लोग आ गए। 


11000 हाईटेंशन तार के चपेट में आए बाराती
मिली जानकारी के अनुसार, सहोड़ा गोविंदपुर से बारात कुमरैल की मुसहर टोली गयी थी। एक बस पर सवार होकर बाराती वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बेलहर थाना क्षेत्र के माधुरी टांड के पास से गुजरने के दौरान 11000 हाईटेंशन तार के संपर्क में बस आ गयी। बस के ऊपर भी कई बाराती बैठे थे। ये बाराती इस तार की चपेट में आ गए। करंट की वजह से कई बाराती झुलस गए।


स्थानीय लोगों ने की मदद
बस में करंट दौड़ने और बारातियों के झुलसने से अफरा तफरी की स्थिति बन गयी। आनन-फानन में बाराती बस से बाहर निकले। स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और बारातियों की मदद में जुटे। इस हादसे की चपेट में आकर कुल 8 बारातियों के झुलसने की जानकारी सामने आ रही है। जिन्हें फौरन स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। इनमें चार लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए इन्हें भागलपुर के मायागंज स्थित JLNMCH अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि 4 बारातियों का इलाज बांका में ही चल रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - Bihar newsCrime news