logo

बक्सर में जहरीला खाना खाने से 7 लोगों की बिगड़ी तबियत, बाप-बेटे की मौत

teg.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बक्सर से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां सोमवार की रात जहरीला खाना खाने से एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद अचानक सभी को उल्टी और दस्त होने लगा, जिसके बाद सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में जिन दो लोगों की मौत हुई वे पिता और बेटे थे। मृतक की पहचान 40 वर्षीय कृष्णा सिंह और उनके बेटे अमित कुमार के रूप में हुई है। वहीं किशन बिहारी की पत्नी पूजा देवी, चाची प्रेमा देवी, बेटी सुप्रिया और अमृता के अलावा पड़ोसी चंदन की बेटी दिया की हालत गंभीर बनी हुई है। ये पूरी घटना जिले के औद्योगिक थाना के दहिवर गांव की बताई जा रही है। जहां बीती रात पास्ता- चावल खाने के बाद ये घटना हो गई।
घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पंचनामे की रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की तह तक जाया जा सकता है। हालाँकि इसकी जांच की जा रही है।
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar buxar buxar news