पटना:
67वीं BPSC प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम आज आने की उम्मीद है। BPSC द्वारा संशोधित परीक्षा कैलेंडर के अनुसार 14 आज परिणाम की घोषणा की जाएगी। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट BPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसमें पास हुए अभ्यार्थी मुख्य परीक्षा जो की 29 दिसंबर को होनी की संभावना है,उसमें शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 14 मार्च 2023 को जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद इंटव्यू 29 मार्च से शुरू होगा। बता दें कि प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट बीपीएससी के द्वारा जारी करने के बाद 68वीं भर्ती प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इसका नोटिफिकेशन भी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

ऐसे चेक कर सकते है अपना रिजल्ट
स्टेप 1 : सबसे पहले आयोग की अधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 : इसके बाद आपको होम पेज पर दिखाई दे रहे 67वीं प्रेलीमिस रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 : अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा। अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।