logo

गया जंक्शन के प्लेटफार्म विस्तार के लिए 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों के परिचालन में हुआ बदलाव

गया.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

बिहार के गया जंक्शन के 4 और 5 नंबर प्लेटफार्म के विस्तारीकरण के लिए रेलवे ने 21 जनवरी से 6 मार्च तक 45 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया है। इस मेगा ब्लॉक के दौरान गया स्टेशन से पटना और किऊल की ओर जाने वाली 11 पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा, कई अन्य ट्रेनों के रूट में बदलाव किया जाएगा।
निर्माण कार्य के कारण 4 और 5 नंबर प्लेटफार्म पर हावड़ा एंड और सेंट्रल के दो फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बंद किए जा सकते हैं, क्योंकि इन फुट ओवर ब्रिजों के रास्ते से निर्माण कार्य के लिए सामग्री को कार्य स्थल तक पहुंचाया जाएगा।
रद्द होने वाली ट्रेनें:
1.    ट्रेन नंबर 53213/14 गया-पटना-गया पैसेंजर
2.    ट्रेन नंबर 63289/90 गया-डेहरी-गया पैसेंजर
3.    ट्रेन नंबर 53616/16 गया-जमालपुर-गया पैसेंजर
4.    ट्रेन नंबर 53636 गया-किऊल पैसेंजर
5.    ट्रेन नंबर 53627 किऊल-गया पैसेंजर
6.    ट्रेन नंबर 53634 गया-किऊल पैसेंजर
7.    ट्रेन नंबर 53635 किऊल-गया पैसेंजर
8.    ट्रेन नंबर 53631/32 गया-झाझा-गया पैसेंजर
9.    ट्रेन नंबर 63242/63245 गया-पटना-गया मेमू पैसेंजर
बदले गए रूट पर चलने वाली ट्रेनें:
1.    ट्रेन नंबर 132243/44 पटना-भभुआ-पटना इंटरसिटी, जो अब आरा और सासाराम होकर चलेगी।
2.    ट्रेन नंबर 03253/07255/56 पटना-हैदराबाद स्पेशल, जो अब झाझा और किऊल के रास्ते चलेगी।
3.    ट्रेन नंबर 14223/24 बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस, जो पटना से आरा होकर चलेगी।
4.    ट्रेन नंबर 22409/10 गया-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस, जो अब गया के बजाय दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) से चलेगी।
5.    ट्रेन नंबर 14259/60/61 एकात्मता एक्सप्रेस, जो डीडीयू जंक्शन से चलेगी।
रेलवे विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वे रद्द होने वाली ट्रेनों और बदले गए रूट की जानकारी पहले से प्राप्त करें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Tags - Biharbiharnewschiragpaswanbiharposttrainrutegayajuctionlineblock