logo

ऑटो और ट्रक की टक्कर में 4 की मौत, मुंडन संस्कार से लौट रहे थे सभी 

accident39.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बिहार के भोजपुर जिले के आरा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक ऑटो और ट्रक में टक्कर से 4 लोगों की मौत हो गयी। वहीं 10 लोग घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर होटल के पास हुई, जब तक खड़ी ऑटो में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गयी। 

मुंडन संस्कार से लौटते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग रोहताल के गुप्ता धाम से मुंडन कराकर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुई। दुर्घटना में मृतकों की पहचान हो गयी है। इनमें अजित कुमार (13 वर्ष), सुहाग देवी (50 वर्ष), सुहाज्ञा देवी (65 वर्ष) और एक अन्य शामिल हैं। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है ट्रक चालक की तलाश जारी है। 

Tags - Bihar News Bihar Hindi News Bihar Latest News Bhojpur News Bhojpur Hindi News 4 dead