द फॉलोअप डेस्क
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के बीच उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जहां जमुई जिले में सोनू प्रखंड क्षेत्र के घुटवे गांव के पास से एक कार से 354 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। इसकी मात्रा लगभग 155 लीटर बताई जा रही है। सबसे चौकाने वाली बात यह है कि जिस गाड़ी से शराब जब्त की गई है, उस गाड़ी में जनसुराज पार्टी का पोस्टर लगा मिला है। 
उत्पाद विभाग के अधीक्षक सुभाष कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी कि सूचना मिली थी कि झारखंड से अवैध शराब की खेप बिहार लाई जा रही है। इसके बाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में एएसआई राकेश कुमार और पिंटू कुमार की एक टीम बनाई गई। और इस टीम ने अलग-अलग चौक-चौराहों पर निगरानी शुरू कर दी। इसी क्रम में घुटवे गांव के पास कार पर शक हुआ तो कार को रोकनी की कोशिश की गई। लेकिन तस्कर चार छोड़कर मौके से फरार हो गए। .jpeg)
टीम ने बताया कि उन तस्करों का काफी पीछा किया गया लेकिन वे हाथ नहीं आये। हालाँकि शराब से भरी गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। और तस्कर की पहचान की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में और शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।