logo

BIHAR : 33 साल के हुए तेजस्वी यादव, देर रात मां और भाई के साथ केट काटकर मनाया जन्मदिन

tejaswai_birthday.jpg

पटना:
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav) का आज 33वां जन्मदिन हैं। इसके लेकर RJD समर्थकों और कार्यकताओं में काफी उत्साह है। जन्मदिन पर उन्हें हर ओर से बधाई मिल रही है। आधी रात को ही ब़ड़े भाई तेजप्रताप ने तेजस्वी से केक कटवाया। इस दौरान मां राबड़ी देवी की मौजूद थी। बताया जा रहा है कि तेजस्वी आज दिल्ली जाकर पिता लालू प्रसाद से आशीर्वाद भी लेंगे।


तेजप्रताप का प्यार भरा संदेश
तेजस्वी यादव को उनके बड़े भाई तेजप्रताप ने बड़ा ही प्यार भरा संदेश लिखकर जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि करोड़ों लोगों की उम्मीदों का प्यारा, हम सबों की आँखों का सितारा, असंख्यक गरीबों के जीवन में रोशनी लाने को प्रतिबद्ध मेरे छोटे भाई और मित्र तरुण को जन्मदिवस पर अनंत शुभाशीष। मेरे भाई को क़दम-क़दम पर सफलता मिले, डगर-डगर उसमें वृद्धि हो तथा ईश्वर की कृपा आप पर यूं ही बरसती रहे।

ललन सिंह ने दी बधाई
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने ट्वीट किया कि ऊर्जावान, संघर्षशील, जनप्रिय युवा नेता और बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

विधानसभा स्पीकर ने दी शुभकामनाएं
बिहार विधानसभा के स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने लिखा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री @yadavtejashwi को उनके जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। 

 शाम में जाएंगे दिल्ली
शादी के बाद तेजस्वी का यह पहला जन्मदिन है। लेकिन उनकी पत्नी राजश्री यादव इस वक्त पटना में नहीं है। वो दिल्ली में है। ऐसे में खबरें है कि वो आज शाम की फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे। वहां अपनी पत्नी के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। दिल्ली में पिता लालू प्रसाद यादव और बड़ी बहन मीसा भारती भी हैं। दोनों से आशीर्वाद भी लेंगे। आज पूरे दिन तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं से मिल सकते हैं। दूसरी बार उप मुख्यमंत्री बनने के बाद तेजस्वी यादव का जन्मदिन इस बार के लिए खास है। ऐसे में कार्यकर्ताओं का हुजूम तेजस्वी यादव को जन्मदिन के मौके पर बधाई देने का लगा रहेगा।