द फॉलोअप डेस्क
बिहार की राजधानी पटना में बदमाशों ने एक कपड़ा कारोबारी से रंगदारी की डिमांड कर सनसनी फैला दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पटना के चर्चित खेतान मार्केट के कारोबारी अजय कुमार मोर से 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। आरोपियों ने उन्हें और उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी है। इस घटना के बाद व्यापारी ने पटना के पीरबहोर थाने में FIR दर्ज करवाई है।
रंगदारी की डिमांड के बाद से पूरे इलाके में खलबली मच गई है। यह डिमांड रजिस्ट्री डाक के माध्यम से भेजी गई थी। कारोबारी को 15 दिनों की मोहलत दी गई है। लिफाफे पर दानापुर के रहने वाले राजीव कुमार का नाम लिखा हुआ है। इसके साथ ही दो मोबाइल नंबर भी दर्ज हैं। इस पत्र में सेंट्रल बैंक का एक ब्लैंक चेक और कुछ डाक टिकट भी भेजे गए हैं। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस की टीम इसका पता लगाने में जुटी है।