logo

अनुराधा पौडवाल की मौजूदगी से सजा सोनपुर आईडल का ग्रैंड फिनाले, रातभर गूंजता रहा संगीत

ANU011111.jpg

सोनपुर 
हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 2025 में आयोजित सोनपुर आईडल का ग्रैंड फिनाले इस बार पूरी तरह संगीत के नाम रहा। देर शाम शुरू हुआ कार्यक्रम जैसे-जैसे आगे बढ़ा, पूरे पंडाल में उत्साह, तालियों और चीयर की गूंज भरती चली गई। दर्शकों की भारी भीड़ इस संगीतमय उत्सव का हिस्सा बनने उमड़ पड़ी थी।
फाइनल तक पहुंचे पांच प्रतिभागियों — वैभव देव, खुशी मिश्रा, रौनक रतन, अमोलिका धन्नाश्री और वेद प्रकाश — ने मंच पर अपनी गायकी से ऐसा जलवा दिखाया कि पूरा माहौल सुरों से सराबोर हो गया। सेमीफाइनल में 15 प्रतिभागियों ने टक्कर दी थी, जिनमें से इन पांच प्रतिभाशाली कलाकारों ने फाइनल में स्थान बनाया।


कार्यक्रम की सबसे बड़ी आकर्षण रहीं बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल, जिन्होंने मुख्य जज की भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुति की जमकर तारीफ की और अपनी मधुर आवाज़ में भजन प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक उनकी सुरमयी आवाज़ का जादू पंडाल में छाया रहा। सोनपुर आईडल का इस वर्ष का ग्रैंड फिनाले संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार रात साबित हुआ। यह आयोजन न केवल प्रतिभाओं का उत्सव बना, बल्कि सोनपुर मेले की सांस्कृतिक पहचान को भी और मजबूत कर गया।


 

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi