logo

बिहार में ऑफिसर दंपति के पास मिली 2.82 करोड़ रूपये की प्रॉपर्टी, अभी जांच जारी

बिहार में ऑफिसर दंपति के पास मिली 2.82 करोड़ रूपये की प्रॉपर्टी, अभी जांच जारी

द फॉलोअप डेस्क:

Vigilance Raid: विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने मंगलवार, 24 नवंबर को गोपालगंज की अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) डॉ. प्रेरणा सिंह (Dr Prerna Singh (Ritesh Kumar) और उनके पति रितेश कुमार से जुड़े सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई पटना, दानापुर, गोपालगंज और रोहतास में की गई। तलाशी के दौरान दोनों के नाम पर पांच अचल संपत्तियों का पता चला है, जिनकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 82 लाख 65 हजार रुपये बताई गई है।

पांच अचल संपत्तियों की कीमत 2.82 करोड़

जांच एजेंसी के अनुसार, दंपती के नाम पर दानापुर में मकान, आवासीय भूखंड और फ्लैट के अलावा रोहतास में जमीन मिली है। इन पांच अचल संपत्तियों की कुल कीमत करीब 2.82 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा झारखंड के धनबाद में खरीदे गए एक फ्लैट से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। SVU इन संपत्तियों की खरीद और उनमें लगे पैसों के स्रोत की जांच कर रही है।

10 बैंक खातों में 56 लाख, आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

छापेमारी में दंपती के 10 बैंक खातों और अन्य वित्तीय संस्थानों में करीब 56 लाख 28 हजार रुपये जमा एवं निवेश होने की जानकारी मिली है। इसके अलावा करीब 9 लाख रुपये के सोने के सिक्कों की खरीद की रसीद, दो बैंक लॉकर और वाहनों से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। प्रारंभिक जांच में दोनों पर ज्ञात आय से 1 करोड़ 98 लाख 28 हजार 175 रुपये अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। इस संबंध में SVU थाना कांड संख्या 29/2026 दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
 

Tags - Dr Prerna Singh RaidGopalganj SDO RaidSVU Raid BiharBihar Vigilance Raid