logo

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्साह का संचार, विधानसभा चुनाव में जीत का लिया संकल्प

NDA_बिहार.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आज एनडीए संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का कारवां किशनगंज और अररिया पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। सम्मेलन की शुरुआत किशनगंज से हुई, जहां एनडीए के पांचों घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और आगामी विधानसभा चुनावों में लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी ताकत से जुटने की अपील की। सभी प्रदेश अध्यक्षों ने 225 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने का संकल्प लिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव विकास और सुशासन का चुनाव है, और एनडीए की जीत निश्चित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने और चुनाव में विपक्ष को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेने की अपील की।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब स्पष्ट रूप से यह दर्शाता है कि बिहार की जनता ने चुनाव को लेकर अपना निर्णय ले लिया है। वहीं, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने विपक्ष के झूठे प्रचार पर कटाक्ष करते हुए चुनाव की तैयारियों में जुटने की बात कही।


हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने केंद्रीय बजट में बिहार को मिली सौगातों पर खुशी जताते हुए कहा कि एनडीए सरकार की विकास नीतियों का जनता भरपूर समर्थन कर रही है। वहीं, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने दावा किया कि बिहार की जनता कभी भी महागठबंधन की सरकार को मौका नहीं देगी।

Tags - bihar news bihar NDA BIHAR POLITICS BIHAR LATEST NEWS BIHAR KHABAR