जन सुराज पदयात्रा के दौरान सीतामढ़ी पहुंचे प्रशांत किशोर ने BPSC की बिहार शिक्षक भर्ती नियुक्ति पर सवाल उठाया है। कहा कि नीतीश कुमार और महागठबंधन की सरकार सालभर में नौकरी दे दे तो मैं इस अभियान को वापस ले लूंगा। कहा कि इतना ही नहीं, मैं उनकी पार्टी को भी
पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को आज पहली बार जेल भेजा गया। ओसामा औऱ उसके साथी सलमान को हुसैनगंज थाना पुलिस ने कड़े सुरक्षा घेरे में कोर्ट में हाजिर किया था। सुनवाई के बाद कोर्ट के आदेश पर ओसामा को 12 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
एक युवती ने पहले लव मैरिज शादी की फिर अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की निर्मम हत्या कर दी। हत्या कर पति के शव पर नमक डालकर घर के आंगन में दफना दिया।
पप्पू यादव द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आचरण महात्मा गांधी से मिलता-जुलता बताने को लेकर जन सुराज पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने पलटवार किया है।
भाजपा सांसद रमा देवी ने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि लालू यादव ने सीएम बनने के लिए उनके पति बृज बिहारी प्रसाद की हत्या कर दी थी। रमा ने कहा कि मोतिहारी से सीट जीतने के बाद राजद को हमने 12 साल दिए। जिससे लालू यादव को ड
जन सुराज पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने बिहार में सत्तारूढ़ आरजेडी और जेडीयू सहित बीजेपी और कांग्रेस पर भी राजनीति में परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।
बिहार के पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां लगभग एक दर्जन लोगों को लेकर जा रही नाव गंगा नदी में डूब गयी है। डूबने के बाद से नाव का कोई पता नहीं है। साथ ही नाव से एक यात्री के भी लापता होने की खबर है। इसे ढूंढने के लिए NDRF की टीम को बुलाया गया है।
रंगदारी औऱ धमकी देने के मामले में सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को पुलिस ने दिल्ली में गिरफ्तार किया है। ओसामा पर बिहार के मोतीहारी में एक और उनके पैतृक शहर सीवान में दो मुकदमे दर्ज हैं। लेकिन ओसामा की गिरफ्तरी किस मामले में हुई, इस ब
बिहार के वैशाली में पुलिसकर्मी की हत्या के आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया गया।
बिहार के वैशाली में अपराधियों की गोली से एक पुलिस जवान की मौत हो गयी है। मृतक पुलिस जवान का नाम अमिताभ कुमार है। दिनदहाड़े हुई हत्या की ये घटना शहर के सूरत चौक की है जो कि सराय बाजार में है। मिली खबर के मुताबिक घटना के समय पुलिस दल गश्ती पर था।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।
जन सुराज पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फिर हमला बोला है। प्रशांत कुमार ने कहा कि सीएम पर उम्र का असर दिखने लगा है।