logo

हेल्थ : गर्म पानी पीने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, ठंडे पानी से करे परहेज...

hot_water.jpg

डेस्कः 
ठंडा पानी पीना सबको अच्छा लगता है। लेकिन उसके कई नुकसान है। इसलिए ठंड में हमें गर्म पानी पीने की ही आदत डालनी चाहिए। यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।  ठंड के मौसम में गर्म पानी अमृत समान होता है। गर्म पानी अनेकों फायदे है। वो कौन कौन से फायदे हैं इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे।
1. दिन की शुरुआत करने के लिए शानदार ड्रिंक
एक गिलास गर्म पानी के साथ अपनी सुबह की शुरुआत अगर आप करते हैं तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद है। यह आपके शरीर की चयापचय में सुधार करता है। ठंडे पानी की तुलना में गर्म पानी ज्यादा फायदेमंद है। यह कब्ज और अन्य पेट संबंधित शिकायतों जैसे कि बवासीर आदि को कम करता है जो सर्दियों में बढ़ जाते हैं। 
2.शरीर के दर्द दूर करता है 
गर्म पानी मांसपेशियों में ऐंठन, सिरदर्द, मासिक धर्म में ऐंठन को कम करने में मदद करता है क्योंकि यह हमारे शरीर की मांसपेशियों को शांत कर गर्मी प्रदान करने में मदद करता है।  उन्हें आराम देता है और ऐंठन को कम करने में मदद करता है। 
3. शरीर को रखता है गर्म
ठंड आते ही मौसमी बीमारियों की परेशानी भी शुरू हो जाती हैं। ऐसे में शरीर को गर्म रखने के लिए और मौसमी बीमारियों से बचने के लिए सर्दियों में शरीर को अंदरूनी तौर पर गर्म रखना भी जरूरी होता है। सर्दी में अगर आप नियमित गर्म पानी पीते हैं, तो शरीर अंदरूनी तौर पर गर्म रहेगा। गर्म पानी पीने से शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। क्योंकि गर्म पानी पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती हैं। गर्म पानी मौसमी बीमारियां होने से भी रोकता है और शरीर को अंदरूनी तौर पर गर्म रखता हैं। इसको पीने से सर्दी-जुकाम की परेशानी दूर होती हैं।


4. वजन कम करने में मिलती है मदद
अगर आप भी वजन घटाने की सोच रहे हैं, तो नियमित तौर पर गर्म पानी को पिएं। गर्म पानी पीने से तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है। सर्दी में गर्म पानी पीने से जल्दी भूख नहीं लगती। जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
5. पेट की कब्ज होती है दूर
सर्दियों में गर्म पानी पीने से कब्ज की परेशानी दूर होती है। इसलिए सुबह सुबह गर्म पानी पिएं तो यह कब्ज के लिए रामबाण साबित होता है। ऐसे में गर्म पानी पीने से कब्ज आसानी से दूर होती है। गर्म पानी से गैस और एसिडिटी की परेशानी भी दूर होती हैं।
6. गले में खराश से आराम मिलता है
सर्दी में गर्म पानी पीना सेहत को बहुत लाभ पहुंचाता है। गर्म पानी से बंद नाक खुलता है। सर्दी-जुकाम में साइनस और गले में म्यूकस मेंब्रेन जमा होते हैं, जिसकी वजह से सब कुछ जाम-जाम सा हो जाता है। गर्म पानी पीने से ब्लॉकेज खुल जाते हैं। साथ ही इससे गले के खराश में भी आराम मिलता है।


7. बॉडी करता है डिटॉक्स
रोजाना गर्म पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होता है। सही मात्रा में पानी पीना किडनी के लिए भी अच्छा माना जाता है। इससे ब्लड में मौजूद गंदगी आसानी से डाइल्यूट  हो जाती है और यूरिन के जरिए शरीर से बाहर निकल जाती है।
8. तनाव दूर होता है
गर्म पानी से माइंड को बहुत सिलेक्शन मिलता है। गर्म पानी पीते रहने से हमारे दिमाग पर पॉजिटिव इफेक्ट पड़ता है। इससे दिमाग एक्टिव और तेज रहता है, जिससे मूड भी अच्छा बना रहता है और अगर मूड अच्छा रहेगा तो तनाव वैसे ही नहीं होगा।
9. ब्लड सर्कुलेशन सही होता है
बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन का सही से होने बहुत जरूरी माना जाता है। बॉडी में ब्लड का सही सर्कुलेशन कई तरह की बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। तो इसलिए गर्म पानी पीना बल्ड सर्कुलेशन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। अगर आप रोज गर्म पानी पीते हैं तो यह आपके स्किन के रूखेपन को खत्म करके स्किन को चमकदार बनाता है और आपकी ढलती हुई स्किन को ताजगी पहुंचाता है। यह शरीर की टूटी-फूटी कोशिकाओं की मरम्मत करने में मदद करता है। गर्म पानी पेट में गैस से राहत देता है।
10. ग्लोइंग स्किन पाने में लाभकारी
रोजाना गर्म पानी का सेवन आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और परिसंचरण में सुधार करता है. गर्म पानी की भाप एक शक्तिशाली क्लींजर के रूप में काम करती है जो आपकी त्वचा में एक प्राकृतिक चमक जोड़कर छिद्रों को साफ करने में मदद करती है। 


ठंडे पानी का होता है नुकसान 
ठंड के मौसम में ठंडे पानी पीने से बचना चाहिए। ठंडे पानी से सबसे ज्यादा आपका गला इफेक्ट होता है। गले में दर्द होना, आवाज न निकलना जैसी संबंधित समस्या आपको हो सकती है। हार्ट के लिए भी सर्दियों में ठंडा पानी घातक साबित हो सकता है। पाचन क्रिया पर भी ठंडे पानी का असर पड़ता है. अपच और कब्ज जैसी समस्या भी आपको दिक्कत दे सकती है। ठंडे पाने से आपके दांतों को भी नुकसान होता है। दांतों में झनझनाहट और टीस जैसी परेशानी होने लगती है। जो आप ठंडा पानी पीतें है वह आपकी दांतों की नसों को कमजोर करता है। ठंडा पानी आपके पेट को भी नुकसान पहुंचाता है। इससे पाचम में समस्या होती है। साथ ही जी मचलना और पेट में दर्द हो सकता है। इसीलिए सर्दियों में सिर्फ गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें क्योंकि ठंडा पानी सिर्फ स्वाद या आदत के लिए न पीएं। यह आपके शरीर में कई तरह से नुकसानदायक साबित हो सकता है।


1.कब्ज की समस्या हो सकती है
यदि आप लगातार ठंडा पानी पीते हैं, तो आपको कब्ज की समस्या हो सकती है. जब आप ठंडा पानी पीते हैं, तो भोजन शरीर से गुजरते समय सख्त हो जाता है। आंतें भी सिकुड़ जाती हैं, जो कब्ज के प्रमुख कारणों में से एक है. एक शोध में कहा गया है कि कमरे के तापमान पर पीने का पानी पाचन प्रक्रिया में मदद करता है।
2.सिरदर्द हो सकता है
बहुत अधिक ठंडा पानी या बर्फ वाला पानी पीने से ब्रेन फ्रीज की समस्या हो सकती है. यह रीढ़ की कई संवेदनशील नसों को ठंडा करता है और तुरंत ही ये आपके मस्तिष्क को संदेश भेजते हैं, जिसके बदले में सिरदर्द होने लगता है. साथ ही जिन लोगों को साइनस की समस्या है, उनके लिए भी मुसीबत बढ़ सकती है.

3 पाचनशक्ति हो सकती है खराब
बहुत अधिक ठंडा पानी पीने से पाचन तंत्र प्रभावित होता है. इससे खाना पचने में दिक्कत हो सकती है, कब्ज, पेट दर्द, जी मिचलाना, पेट फूलना जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। जब शरीर में ठंडा पानी जाता है, तो शरीर के तापमान से मेल नहीं खाता. ऐसे में ठंडा पानी शरीर में पहुंचकर पेट में मौजूद भोजन को पचाना मुश्किल कर देता है।

मोटापा कम करने में आ सकती है दिक्कत
जब आप बहुत अधिक ठंडा पानी पीते हैं, तो शरीर में मौजूद फैट बर्न होने में मुश्किल आती है। ठंडा पानी शरीर के फैट को सख्त बना देता है, जिससे वसा को जलाने में समस्या आने लगती है। वजन कम करने वालों को बहुत सीमित मात्रा में ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए।
यह जानकारी विभिन्न साइट्स ले ली गई है। अपनी सूझबूझ और डॉक्टरी परामर्श से ही कोई भी निर्णय लें।

इस लिंक के जरिेए हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़े 

https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT