logo

डेस्क:  : ...म'रने के बाद क्या होता है! मौ' त के मुंह से वापस लौटे लोगों ने साझा किए अनुभव

WhatsApp_Image_2022-08-29_at_3_57_21_PM.jpeg

 

...म'रने के बाद क्या होता है! मौ' त के मुंह से वापस लौटे लोगों ने साझा किए अनुभव

 

डेस्क: 

मरने के बाद क्या होता है? इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है कि मरने का बाद इंसान के शरीर के साथ क्या होता है? दिमाग में क्या चलता है? उसकी आत्मा के साथ क्या होता है? ऐसे ही कई सारे सवाल लोगों के मन में आते है लेकिन इन सवालो के जवाब ना तो किसी किताब में लिखा है और ना ही किसी महात्मा के पास है। दुनिया में जितने धर्म है उतनी ही मान्यताएं है। कई लोग मरने के बाद स्वर्ग और नर्क में जाने का दावा करते है तो कई लोग नए जन्म में यकीन करते है। आज हम आपको ऐसी ही अनुभवों के बारे मे बताने वाले है, जो मौत के मुंह से लौट के आए लोगों ने खुद साझा किए है।

लोगों ने बताए मरने के बाद के अनुभव
डेली स्टार वेबसाइट ने हाल ही में द इंडिपेंडेंट वेबसाइट की रिपोर्ट के आधार पर बताया कि दुनिया में कई ऐसे लोग है जो मौत के मुंह में जाकर वापस आ चुके है। उन लोगों ने अपने अनुभव बताए है कि उनके साथ क्या होता है। कई लोगों ने बताया है कि उन्होंने क्या और कैसा देखा है। लोगों ने 3 तरह के ही दावे आमतौर पर किए हैं। पहला ये कि उन्हें कुछ नहीं महसूस हुआ, सिर्फ लगा कि वो बिना सपना देखे सो रहे हैं। कुछ ने कहा कि उन्हें तेज रोशनी, इंसान या कोई चीज दिखी जबकि कुछ ने अजीबो-गरीब दावे किए।
कई लोगों को कुछ भी नही हुआ महसुस
डॉक्टर सैम पार्निया ने हार्ट अटैक का बाद क्लिनिकली डेड हो चुके मरीजों को होश में आते देखा है। उन्होंने जब उनसे पूछा गया तो उनमें से 40 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें  ऐसा महसूस हुआ जैसे वो होश में ही हैं। एक ने कहा कि उसे ऐसा लगा जैसे वो बहुत हल्का महसूस कर रहा है और उसके चारों तरफ धुंधला हो गया और अचानक से अंधेरा हो गया. उसके बाद उसे बस यही याद है कि उसने आंखें खोली और डॉक्टर को देख। एक शख्स ने कहा कि उसे सिर्फ नॉर्मल नींद जैसा महसूस हुआ। कोई सपना नहीं आया।

कई को हुए अजीबोगरीब अनुभव
कई लोगों ने अजीबो-गरीब अनुभवों के बारे में बताया। एक ने कहा कि उसे किसी टनल के अंतर में तेज रोशनी दिखाई दी जबकि एक ने कहा कि उसे ऐसा लगा जैसे वो अपने शरीर से बाहर आ गया और अपने शरीर को एम्बुलेंस में जाते हुए देखने लगा। वहीं एक ने कहा कि अचानक उसे उसका दोस्त दिखने लगा जो उससे कह रहा था उसे हार नहीं माननी है।