छतरपुर:
Plamu News: छतरपुर दुर्गा पूजा पंडालों के निरीक्षण के दौरान छतरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (DSP) प्रशांत कुमार का एक अलग और मानवीय अंदाज देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद DSP बच्चों के बीच पहुंचे और बेहद सहजता से उनसे बातचीत की।
.jpeg)
बच्चों से पढ़ाई और स्कूल को लेकर की बातचीत
इस दौरान उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, स्कूल और पाठ्यक्रम से जुड़ी जानकारी ली। बच्चों से बातचीत करते हुए उन्होंने उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने पाठ्यक्रम को बेहतर तरीके से समझने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में भी समझाया और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही।
.jpeg)
पुलिस अधिकारी को अपने बीच देखकर उत्साहित हुए बच्चे
पुलिस अधिकारी को अपने बीच इस तरह सहज अंदाज में देखकर बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए। कुछ देर के लिए पूजा पंडाल का माहौल ऐसा बन गया, मानो पुलिस अधिकारी की भूमिका से अलग DSP प्रशांत कुमार बच्चों के बीच एक शिक्षक की भूमिका में हों। बच्चों ने भी उनसे खुलकर बातचीत की।
.jpeg)
जनसंवाद और संवेदनशीलता की दिखी तस्वीर
DSP प्रशांत कुमार पहले भी अपने सहज जनसंवाद और आम लोगों, खासकर बच्चों एवं युवाओं के साथ आत्मीय बातचीत के लिए चर्चा में रहे हैं। दुर्गा पूजा पंडाल में बच्चों के साथ उनका यह संवाद पुलिस की कानून-व्यवस्था से जुड़ी भूमिका से इतर समाज के प्रति संवेदनशील और जनसरोकार से जुड़े पहलू को सामने लाता है। पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य की चिंता करना पुलिस और समाज के बीच संवाद की एक अलग तस्वीर पेश करता है। DSP का यह अंदाज बच्चों के बीच सकारात्मक संदेश देने के साथ पुलिस के प्रति उनके मन में सहजता और भरोसा बढ़ाने वाला भी नजर आया।