logo

चतरा : चतरा में कब्रिस्तान घेराबंदी में आ रही रुकावटों से तनवीर आलम को किया अवगत

चतरा में कब्रिस्तान घेराबंदी में आ रही रुकावटों से तनवीर आलम को किया अवगत

चतराः 

झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव वसीम अकरम एवं चतरा जिला अध्यक्ष अरशद अंसारी ने आज मंत्री आलमगीर आलम के बेटे तनवीर आलम मुलाकात की। इस मुलाकात में चतरा जिला के अंतर्गत कब्रिस्तान घेराबंदी का कार्य में आ रही रूकावटों पर खासतौर पर चर्चा हुई। 


जल्द होगा समाधान 
दरअसल चतरा जिला के कई प्रखंड में अधिकारियों ने कब्रिस्तान का काम अटका कर रखा है।  वसीम अकरम एवं अरशद अंसारी ने कहा कि चतरा जिला के मुख्य अधिकारियों ने अल्पसंख्यक के कब्रिस्तान घेराबंदी  कार्यों पर   चुप्पी साध रखी है। जो अल्पसंख्यक समाज के हित में नहीं है। इस पर तनवीर आलम ने कहा है के जल्द से जल्द इस मसले को हल किया जाएगा ।