logo

टेक & ऑटो : Vivo Y16 स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस लीक, जानिए! क्या हैं फीचर्स

WhatsApp_Image_2022-08-28_at_4_41_55_PM.jpeg

डेस्कः
वीवो कंपनी बहुत जल्द अपने स्मार्टफोन का नया मॉडल Vivo Y16, जनता के सामने पेश करने वाली है।  रिपोर्ट्स की मानें तो वीवो भारत के अलावा कुछ अन्य बाजारों में भी इस मॉडल को लॉन्च कर सकता है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फोन की लाइव तस्वीरें लीक हो गई है। 

कुछ इस तरह होगा Vivo Y16

लीक हुई तस्वीरों पर गौर करें तो Vivo Y16 में 6.51 इंच का आईपीएस एलसीडी पैनल होगा जो 720 x 1600 पिक्सल के एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ आएगा। लीक वीडियो से पता चल रहा है कि डिवाइस में 3.5mm का हेडफोन जैक और नीचे की ओर स्पीकर ग्रिल होगा। यह 4 GB RAM और 64 GB / 128 GB के स्टोरेज के साथ जोड़े गए  Helio G35 चिपसेट द्वारा संचालित होगा। इसमें फोटो खींचने के लिए, पीछे की तरफ एक डुअल-कैमरा सेटअप होगा। इसमें मुख्य कैमरा 13-मेगापिक्सल का,  2-मेगापिक्सल का डेप्थ / मैक्रो लेंस और एक एलईडी फ्लैश होगा। 
अगर बात फ्रंट कैमरे की करें तो इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसके अलावा Vivo Y16 में 5,000mAh की बैटरी होगी, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट कर पाएगी। Vivo Y16 में सिक्योरिटी के लिए एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। 

फोन गोल्डन ब्लैक कलर में भी उपलब्ध होगा। फोन को स्प्लैश और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए IP53 रेटिंग मिलेगी। इस फोन में 4-लेयर कूलिंग सिस्टम भी मौजूद रहेगा।