logo

टेक & ऑटो : TCL का नया 5G Tab हुआ लॉन्च,  8000mAh बैटरी के साथ FHD+ डिस्प्ले, जानें! कितनी है कीमत

WhatsApp_Image_2022-08-28_at_4_44_32_PM.jpeg

डेस्कः
TCL ने US मार्केट में  टैब 10 5G को लॉन्च कर अपने लाइनअप में एक और प्रोडक्ट ऐड कर लिया है। इस एंड्रॉयड टैब की खास बात है कि इसकी बैटरी 8000mAh है। इसका स्पीकर डुअल सेटअप और डिस्प्ले HD+ है।  TCL Tab 10 5G ने इसकी शुरुआती कीमत 299$ यानी लगभग  23,868 रुपये पेश की है। 26 अगस्त से इस टैब को सेल के लिए उपलब्ध कराया गया। कंपनी ने इस टैब को  ग्रे कलर वेरिएंट में पेश किया है। 

TCL Tab 10 5G की स्पेसिफिकेशंस 
TCL Tab 10 5G में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 10.1 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। ये टैब 5जी तकनीक से लैस है और इसकी स्क्रीन का पिक्सल रेजोलूशन 1920x1200 है। यह टैब मिड-रेंज एंड्रॉयड टब एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके अलावा TCL Tab 10 5G में 4जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी मिलती है। यूज़र्स माइक्रोSD कार्ड के ज़रिए 512जीबी तक इसकी स्टोरेज बढ़ा सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए टैब में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 
 जानकारों के मुताबिक, TCL Tab 10 5G में पावर के लिए 8000mAh की बैटरी मिलती है, जो  18W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस टैब में डॉल्बी Atmos का डुअल स्पीकर भी मौजूद होता है।