logo

President Karnataka Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 दिवसीय कर्नाटक दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल

draupadi_murmu1.jpg

डेस्क:
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए 26 से 28 सितंबर तक का कर्नाटक के दौरे पर रहेंगी। (on karnataka visit )। इस दौरान वो  मैसुरु में दशहरा उत्सव (Dussehra Festival) का उद्घाटन करेंगी और साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में शामिला होंगी।बता दें कि पद ग्रहण करने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू का यह पहला कर्नाटका दौरा है।

कई विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक तीन दिवसीय कर्नाटक दौरे पर राष्ट्रपति हुबली में हुबली धारवाड़ नगर निगम द्वारा आयोजित ‘पोउरा सनमाना’ सम्मान समारोह में शामिल होंगी। बयान के मुताबिक राष्ट्रपति धारवाड़ में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) का उद्घाटन करेंगी। वहीं मंगलवार को राष्ट्रपति मुर्मू बेंगलुरु स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में क्रायोजेनिक इंजन उत्पादन इकाई का उद्घाटन करेंगी। इसके साथ ही क्षेत्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (दक्षिण क्षेत्र) की वर्चुअल रूप से आधारशिला भी रखेंगी। बयान में कहा गया कि इसी दिन राष्ट्रपति सेंट जोसफ विश्वविद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगी और बेंगलुरु में उनके सम्मान में कर्नाटक सरकार द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति भवन ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू 28 सितंबर को नयी दिल्ली वापस लौटेंगी।

मैसुरु के वार्षिक दशहरा एवं नवरात्रि उत्सव तैयारियां लगभग पूरी
वहीं दूसरी ओर कर्नाटक के मैसुरु शहर में मनाये जाने वाले वार्षिक दशहरा एवं नवरात्रि उत्सव की बात करें तो इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के लिए मैसूर पैलेस समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों को सजाया गया है। मैसुरु दशहरा को 'नदा हब्बा' (राज्य उत्सव) के नाम से जाना जाता है। यह उत्सव 10 दिवसीय त्योहार है, जिसका समापन विजयदशमी के दिन होता है। इस दौरान बड़े पैमाने पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।