logo

Surya Grahan 2022 : आखिरी सूर्यग्रहण आज, जानें कितने बजे दिखेगा और कब लगेगा सूतक काल

solar_eclipse.jpg

रांची:
2022 का आखिरी सूर्यग्रहण 25 अक्तूबर यानि आज (Last solar eclipse today) होगा। यह ग्रहण भारत में करीब 2 घंटे का रहेगा। सूर्य ग्रहण शाम करीब 04:29 पर शुरू होगा और सूर्यास्त के साथ शाम 6:09 मिनट पर खत्म हो जाएगा। बता दें कि इस ग्रहण का सूतक काल शुरू हो चुका है। इस वजह से आज गोवर्धन पूजा नहीं की जायेगी। सूतक काल मंदिरों के कपाट बंद रहते हैं।


रांची में सूर्यग्रहण
दिवाली के अगले दिन 25 अक्तूबर को सूर्यग्रहण लग रहा है। रांची में 26 मिनट और हजारीबाग मे 27 मिनट तक सूर्यग्रहण रहेगा। रांची में शाम 4:48:04 बजे सूर्यग्रहण शुरू होगा और शाम 5:15 बजे सूर्यास्त के साथ समाप्त हो जायेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से सूर्यग्रहण को नग्न आंखों से नहीं देखने का आग्रह किया है। इससे आंख की रोशनी तक जा सकती है।

 सूर्य ग्रहण के दौरान न करें ये काम
सूर्य ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य को नहीं किया जाता है। इस दौरान भगवान की मूर्ति को छूना भी वर्जित होता है। ग्रहण काल में भोजन खाने और बनाने की भी मनाही होती है।

ग्रहण के बाद करें ये काम
ग्रहण के पूरा होने के बाद मकान, दुकान, प्रतिष्ठान की साफ सफाई कर अच्छे से धुलाई करें। संभव हो तो पूरे घर को नमक के पानी से धोएं। इसके बाद खुद भी स्नान कर देवी देवताओं को स्नान कराएं। इसके बाद खाने के सामानों पर गंगाजल छिड़क कर उनको शुद्ध करें। ग्रहण के प्रभाव सभी तरह के ग्रहण यानि सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण पर लागू होते हैं।