दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने चंडीगढ़ हवाई अड्डे (Chandigarh Airport) का नाम शहीद भगत सिंह (Shaheed Bhagat Singh) रखने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने इस बात की घोषणा आकाशवाणी पर प्रसारित (broadcast on All India Radio) अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात (Mann ki Bat) के 93वीं कड़ी में कहीं है। इसके साथ ही पीएम ने नामीबिया से लाए गए चीतों की सुरक्षा (Protection of cheetahs brought from Namibia) के लिए लोगों को काम सौंपा है। इस अभियान के लिए जनता से अभियान का नाम पूछा। उन्होंने कहा कि अब हमारे मौलिक कर्तव्य में भी पशुओं की सुरक्षा शामिल हो गयी है।

चीतों पर बात करने के लिए ढ़ेर सारे मेसेज
अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा कि चीतों पर बात करने के लिए ढ़ेर सारे मेसेज आए हैं। इस बारे में लोगों का एक आम सवाल यही है कि मोदी जी हमें चीतों को देखने का अवसर कब मिलेगा। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि साथियो, एक टास्क फोर्स बनी है। यह टास्क फोर्स चीतों की मॉनिटरिंग करेगी और ये देखेगी कि यहाँ के माहौल में वो कितने घुल-मिल पाए हैं। इसी आधार पर कुछ महीने बाद कोई निर्णय लिया जाएगा, और तब आप, चीतों को देख पायेंगे।
28 सितंबर को अमृत महोत्सव का एक विशेष दिन
उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि 28 सितंबर को अमृत महोत्सव का एक विशेष दिन आ रहा है। इस दिन हम भारत मां के वीर सपूत भगत सिंह जी की जयंती मनाएंगे। भगत सिंह जी की जयंती के ठीक पहले उन्हें श्रद्धांजलि स्वरुप एक महत्वपूर्ण निर्णय किया गया है। यह तय किया है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम अब शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा। इसकी लम्बे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। उन्होंने कहा, ''मैं चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और देश के सभी लोगों को इस निर्णय की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।'' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 28 सितंबर को सेलिब्रेट करने की एक और वजह भी है। उन्होंने कहा ''जानते हैं क्या है! मैं सिर्फ दो शब्द कहूंगा लेकिन मुझे पता है, आपका जोश चार गुना ज्यादा बढ़ जाएगा। ये दो शब्द हैं- सर्जिकल स्ट्राइक। बढ़ गया ना जोश! हमारे देश में अमृत महोत्सव का जो अभियान चल रहा है उन्हें हम पूरे मनोयोग से सेलिब्रेट करें, अपनी खुशियों को सबके साथ साझा करें।''

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित किया
मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचारक और जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा, ‘हम उन्हें जितना जानेंगे, उनसे जितना सीखेंगे, हम सबको देश को उतना ही आगे लेकर जाने की प्रेरणा मिलेगी।’