चतरा:
राज्य में बालू की तस्करी प्रतिबंध लगा है। वहीं रोक के बावजूद चतरा में धड़ल्ले से अवैध तरीके से बालू तस्करी जोरों से हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आधी रात होते ही नदियों से बालू का उठाव शुरू हो जाता है। बताया जा रहा है कि हर रोज सैकड़ों ट्रैक्टर रात के अंधेरे से सुबह तक बालू की धुलाई करते हैं। वहीं नदियों का भौगोलिक स्थिति को उजाड़ा जा रहा है।

NTPC और अम्रपाली में किया जा रहा है भंडारण
NTPC और अम्रपाली के सहायक कॉन्ट्रक्शन कंपनियों में अवैध बालू का भंडारण किया जा रहा है। बालू का उठाव भले ही टंडवा या आम्रपाली एवं मगध के नजदीकी नदियों से हो रही हो पर चलान की दिखावा अन्य जिले या स्टेट का हो रहा है। वही प्रखंड के निजी कंपनियों में अवैध बालू रास्ता काफी मात्रा में देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों के विरोध करने पर बालू माफिया अधिकारियों के नाम पर सप्लाई करने के बाद कहीं। वहीं अधिकारियों का भय दिखाकर ट्रैक्टर वाहनों से कम दाम में बालू खरीदा जा रहा है।