खरसावां:
खरसावां थाना क्षेत्र के बेगनाडीह नाला के पास एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। व्यक्ति की हत्या धारदार हथियार से वार कर की गई है। मृतक की पहचान राम तांती (50) के रूप में हुई है। वह बेगनाडीह गांव का रहने वाला था। रात में राम तांती किसी पार्टी में शामिल होने गया हुआ था, ऐसा बताया जा रहा है। सोमवार की सुबह राम तांती की लाश बेगनाडीह नाला के पास मिला।

दोस्त के साथ गया था
खरसावां पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया। अब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि तांती अपने किसी दोस्त के साथ पार्टी में गया था और सुबह उसकी लाश बरामद हुई। फिलहाल आस पास के इलाकों में इस निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है।