logo

Ranchi : झारखंड जगुआर के 14वें साल पर मुख्यमंत्री बोले- शहीदों पर गर्व है जिन्होने प्राण न्यौछावर कर राज्य की रक्षा की

CM11.jpg

रांची: 
नक्सलियों के लिए काल साबित हो रही स्पेशल फोर्स झारखंड जगुआर के गठन के 14 साल पूरे हो गए हैं। झारखंड जगुआर की स्थापना दिवस के अवसर पर जगुआर मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कोविड-19 के गाइडलाइंस का पालन करते हुए यह कार्यक्रम आयोजित की गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के मु्ख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद रहें।

उन्होने जगुआर के सभी जवानों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होने परेड का निरीक्षण भी किया। इस दौरान शहीदों के परजनों को भी आमंत्रित किया गया था। सभी परिजनों को सीएम ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। 


 

शहीदों को किया याद 
इस अवसर पर सीएम सोरेन ने झारखंड जगुआर के जवानों को बधाई देने के साथ ही शहीदों को याद भी किया। उन्होने कहा कि आज हमारे साथ जो जवान नहीं है उनकी कमी निश्चित तौर पर खलती रहेगी। उन जवानों ने कदम-कदम पर हमारा साथ दिया है।

हमें अपने उन जवानों पर गर्व है जिन्होने प्राण को न्यौछावर कर राज्य की रक्षा की।

झारखंड जगुआर से विशेष लगाव
स्थापना दिवस के मौके पर झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा भी मौजूद रहे।  उन्होने कहा कि न सिर्फ उन्हें, बल्कि झारखंड पुलिस और पूरे राज्य को झारखंड जगुआर पर गर्व है।

अपने बलिदान और शौर्य के बल पर इस फोर्स ने बहुत कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। नीरज सिन्हा का कहना है कि उन्हें झारखंड जगुआर से विशेष लगाव है। यह फोर्स भविष्य में और बेहतर होने की ओर अग्रसर है।