logo

पांकी में 4 दिन बाद इंटरनेट सेवा बहाल, धारा 144 में भी मिलेगी छूट 

internet_start.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू के पांकी में बुधवार (16 फरवरी) को हुए हिंसा के बाद इलाके की स्थिति सामान्य करने के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया था। जिसे रविवार यानि आज बहाल कर दिया गया है। इसके साथ ही लागू धारा 144 में भी छूट दी जाएगी। पलामू डीसी ने बताया कि स्थिति को सामान्य देखते हुए इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गयी है। वहीं दोपहर 12 बजे शांति समिति की बैठक की जाएगी। पांकी हिंसा के बाद पुलिस हाईअलर्ट पर थी। पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार थी। बता दें कि पांकी हिंसा के बाद बुधवार रात से ही इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई थी। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

ये भी पढ़ें:- पलामू : पांकी में दो पक्षों में मारपीट, पत्थरबाजी और आगजनी में कई लोग घायल, धारा 144 लागू


18 लोग की हुई है गिरफ्तारी
एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 18 लोगों अबतक गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें पूर्व मुखिया भी शामिल है। उन्होंने बताया कि 13 उपद्रवियों को हिंसा के बाद गिरफ्तार किया गया था। वहीं 5 लोगों को बाद में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया। उनसब से पूछताछ की जा रही है।

तोरणद्वार बनाने को लेकर दो समुदाय में हुआ था विवाद

बता दें कि पांकी थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह महाशिवरात्रि के लिए तोरणद्वार बनाने को लेकर दोनों समुदाय में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। जिसमें कई पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग घायल हुए थे। बताया गया कि उपद्रवियों ने आधा दर्जन दुकानों और एक दर्जन से अधिक वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके साथ ही तीन घरों को भी आग के हावाले कर दिया। वहीं, तनाव बढ़ता देख क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील दिया गया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT